जम्मू। जम्मू-कश्मीर में छह जेकेएएस सहित आठ अधिकारियों की नियुक्ति और अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। सामान्य प्रशासनिक विभाग की ओर से जारी एक आदेश में जेकेएएस आमिर हुसैन को विशेष अधिकारी अकाफ जम्मू-कश्मीर बनाया गया है। जाकिर हुसैन को उप सचिव विद्युत विकास विभाग बनाया गया है। जेकेएएस प्रोजेक्ट अधिकारी वेज इंप्लायमेंट (एसीडी) फुलैल सिंह को सहायक आयुक्त पंचायत किश्तवाड़ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। मोहसीन राजा को जिला खनन अधिकारी राजोरी, तारिक अहमद रेशी को जिला खनन अधिकारी अनंतनाग के साथ मुख्य कार्यकारी अधिकारी निगम काउंसिल अनंतनाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। शौकत अहमद भट्ट को सब रजिस्ट्रार सोपोर के साथ मुख्य कार्यकारी अधिकारी म्युनिसिपल काउंसिल सोपोर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। मोहम्मद नसीब को उप सचिव समाज कल्याण विभाग और माजाद जहांगीर को उप सचिव जन सेवा आयोग बनाया गया है। ब्यूरो