जम्मू। पुलिस स्थापना बोर्ड जिला जम्मू की मंजूरी पर 54 पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई), पीएसआई और एएसआई के तबादले किए हैं। एसआई सुग्रीव कुमार को पुलिस पोस्ट चिनौर से पुलिस स्टेशन नवाबाद में आईओ के रूप में भेजा है। वहीं पुलिस स्टेशन जानीपुर में तैनात मंजूर हुसैन को पुलिस पोस्ट हाईकोर्ट इंचार्ज बनाया है।एसआई पुरुषोत्तम सिंह को पुलिस स्टेशन पक्का से जिला पुलिस लाइन में भेजा है। ब्यूरो