अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पुलिस विभाग में 32 पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इसमें एसआई, पीएसआई, एएसआई रेंक के अधिकारी शामिल है। इंस्पेटर रविंद्र सिंह को पीपी गाडीगढ़ से पुलिस लाइन जम्मू, पीपी वेयरहाउस से इंस्पेक्टर रोहित गांधी को पैरवी अधिकारी हाईकोर्ट-जिला कोर्ट, पीपी चट्ठा से अवतार किशन और फ्लायं मंडाल से रणजीत सिंह को पुलिस लाइन जम्मू भेजा गया है।
इसी तरह एसआई सुग्रीव कुमार पीपी बेलीचराना से पीपी चिनौर, मुज्जफर हुसैन शाह को पीपी पौनीचक से रिहान, अमीर उल दीन को पीएस बख्शी नगर से पीएस बागे बाहु, जुबैर अहमद को पीएस बक्शशी नगर, हंस चंद्र को पीपी फ्लायं मंडाल भेजा गया।
इसी तरह पीएसआई अनिल कुमार को पीपी रिहान से पीपी सरवाल, धनराज सिंह को पीपी सरवाल से एसपी सिटी दक्षिण काया्रलय, विजय कुमार को पीपी हरी मार्केट को पीपी पौनीचक भेजा गया। एएसआई रोशन लाल को पुलिस लाइन से बीपीपीजोगवां और मदन लाल को पुलिस लाइन से बीपीपी साईं क्लां भेजा गया है।