फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों के तबादले, मनीषा कौल को हीरानगर एसडीएम का जिम्मा

Tue, 28 Mar 2023 12:32 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा ने तबादला आदेश जारी किया गया है। हीरानगर के एसडीएम राकेश शर्मा का तबादला कर उन्हें जिला रोजगार और काउंसलिंग केंद्र जम्मू का उप निदेशक बनाया गया है।
विज्ञापन
जम्मू सचिवालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जम्मू दक्षिण के एसडीएम अभिषेक अबरोल का तबादला कर उन्हें स्कूली शिक्षा विभाग में उप सचिव बनाया गया है। विजयपुर के एसडीएम विनय कुमार का तबादला कर उन्हें सहायक आयुक्त नजूल बनाया गया है।

विज्ञापन


सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा की तरफ से जारी आदेश के तहत हीरानगर के एसडीएम राकेश शर्मा का तबादला कर उन्हें जिला रोजगार और काउंसलिंग केंद्र जम्मू का उप निदेशक बनाया गया है।

जिला रोजगार और काउंसलिंग केंद्र जम्मू की उप निदेशक मनीषा कौल का तबादला कर उन्हें हीरानगर का एसडीएम बनाया गया है। इसके अतिरिक्त वह हीरानगर के सब रजिस्ट्रार का कार्यभार भी देखेगी। कुपवाड़ा के सहायक आयुक्त पंचायत शब्बीर अहमद वानी का तबादला कर उन्हें बांदीपोरा का का सहायक आयुक्त राजस्व बनाया गया है।
विज्ञापन


राजस्व विभाग बांदीपोरा के सहायक आयुक्त राजस्व परवेज रहीम का तबादला कर उन्हें कुपवाड़ा का सहायक आयुक्त पंचायत बनाया गया है। खनन विभाग श्रीनगर में अगली नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हिलाल अहमद भट को स्कूली शिक्षा निदेशालय कश्मीर में प्रसोनल अधिकारी का जिम्मा सौंपा गया है।

किश्तवाड़ के वेज इंप्लायमेंट परियोजना अधिकारी अतुल दत्त शर्मा का तबादला कर उन्हें जम्मू दक्षिण का एसडीएम बनाया गया है। शाहबाद बाला के तहसीलदार अब्दुल्ल गफार भट का तबादला कर उन्हें अनंतनाग में जिला रोजगार और काउंसलिंग केंद्र में उप निदेशक बनाया गया है।

इसी तरह एक अन्य आदेश में सहकारिकता समिति जम्मू के अतिरिक्त रजिस्ट्रार कार्यालय में उप रजिस्ट्रार मुख्यालय त्रीकांश भूषण का तबादला कर उन्हें वित्त विभाग में अंडर सेक्रेटरी व जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड में प्रशासनिक अधिकारी सादिया अहमद का तबादला कर उन्हें डीआईसी श्रीनगर का प्रबंधक बनाया गया है।

श्रीनगर के डीआईसी प्रबंधक पंकज कुमार का तबादला कर उन्हें जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड जम्मू में प्रशासनिक अधिकारी बनाया गया है। जिला सूचना अधिकारी अनंतनाग अफलाक अहमद का तबादला कर उन्हें राजस्व विभाग में अंडर सेक्रेटरी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें