फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव पीडीसीएल के प्रबंध निदेशक बने

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सामान्य प्रशासनिक विभाग के एक आदेश में एक आईएएस और कुछ जेकेएएस अधिकारियों के तबादले व नई नियुक्तियां की गई हैं। इसमें आईएएस शिव अनंत त्याल को विद्युत वितरण निगम लिमिटेड जम्मू का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। जेकेएएस प्रीतम लाल का तबादला कर मंडलायुक्त आयुक्त जम्मू में सहायक आयुक्त (सेंट्रल) नियुक्त किया गया है। मोहम्मद अशफाक जेकेएएस सहायक आयुक्त पंचायत डोडा को सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट गंदोह और सब रजिस्ट्रार गंदोह का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसी तरह जेकेएएस अनिल कौल को निदेशक उद्यमिता विकास संस्थान जेएंडके नियुक्त किया गया है। वह कार्यकारी निदेशक उद्यमिता विकास संस्थान जेएंडके का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। इसी तरह जेकेएएस मोहम्मद मुमताज अली को निदेशक ग्रामीण विकास जम्मू नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें