जम्मू। पुलिस विभाग ने नौ इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किया है। इंस्पेक्टर विशाल शूर को पुलिस थाना बस स्टैंड से बख्शी नगर भेजा गया है। एजाज हैदर को जानीपुर से गंग्याल और राजेश खजुरिया को घरोटा से छन्नी भेजा गया है।
हरजीत सिंह को बख्शी नगर से अखनूर, हिलाल अजहर को अखनूर से डीपीएल जम्मू, विजय कुमार को डीपीएल जम्मू से जानीपुर, जोगिंद्र सिंह को गंगयाल से घरोटा, विशाल डोगरा को डीपीएल जम्मू से बस स्टैंड जबकि दीपक कटोच को छन्नी से डीपीएल जम्मू भेजा गया है। ब्यूरो