जम्मू। सरकार ने बुधवार को एक आईएएस समेत छह अधिकारियों का तबादला कर दिया। जम्मू दक्षिण के एसडीएम श्रीकांत बाला साहिब का तबादला कर उन्हें मंडलायुक्त कश्मीर के कार्यालय में अतिरिक्त जिला उपायुक्त तैनात किया गया है। पट्टन के एसडीएम केएएस अधिकारी सईद नसीर अहमद का तबादला कर पहलगाम का एसडीएम लगाया गया है। स्कूली शिक्षा विभाग के उप सचिव अभिषेक अबरोल को एसडीएम जम्मू दक्षिण, पहलगाम के एसडीएम सईद फहीम अहमद को पट्टन का एसडीएम, कोकरनाग के एसडीएम ओवेस मुश्ताक को श्रीनगर पूर्व का एसडीएम, श्रीनगर जम्मू पूर्व के एसडीएम संदीप सिंह बाली को श्रीनगर का सहायक आयुक्त नजूल बनाया गया है।