जम्मू। फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद रेलवे स्टेशन से कुछ दूर माधोपुर चौकी नजदीक हुए रेल हादसे के कारण जम्मू और कटड़ा आने वाले ट्रेनें प्रभावित रहीं। जम्मू तवी-वाराणसी बेगमपुरा का जम्मू से प्रस्थान का समय दोपहर दो की बजाय शाम छह बजे किया गया। वहीं 22440 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली के प्रस्थान का समय दोपहर 2:30 बजे से बदलकर शाम छह बजे किया गया। इस दौरान यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।