सांबा। सीमा सुरक्षा बल की ओर से सांबा के सीमावर्ती गांवों की ग्राम रक्षा समितियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
बीएसएफ ने सीमावर्ती गलाड़, चक फकीरा, खानपुर और सुचेतपुर में ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा के समय आम नागरिकों की सुरक्षा, और सुरक्षा खतरों का प्रभावी ढंग से मुकाबला कर उनकी क्षमता को बढ़ाना है। प्रशिक्षण हथियार संचालन और उभरती स्थितियों से निपटने के लिए समग्र तैयारी पर केंद्रित है। संवाद
फोटो : ग्राम रक्षा समिति सदस्यों को प्रशिक्षण देते बीएसएफ अधिकारी