- रियासी, माहाैर, राजोरी और पुंछ के वन रक्षकों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
नौशेरा। नौशेरा वन प्रभाग में अधिकारियों व कर्मियों के लिए तीन दिवसीय वन प्रहरी अभ्यास का आयोजन किया गया। इसमें वन रक्षकों को जंगल में आग से निपटने, बचाव के तरीकों और सुरक्षा प्रोटोकाॅल के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में वन संरक्षक वेस्ट सर्किल सत पॉल और एडीसी प्रीतम लाल थापा उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण देहरादून के संसाधन व्यक्ति (सेवानिवृत्त डीएफओ) भरत सिंह की ओर से दिया गया। कार्यक्रम में रियासी, माहाैर, राजोरी और पुंछ के अधिकारी शामिल हुए। राजस्व विभाग, पुलिस, स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरई) और दमकल विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए। मॉक ड्रिल में एसडीआरएफ और दमकल टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन दिखाए। इनमें इमरजेंसी के दौरान अंतर-विभागीय समन्वय और तेजी से प्रक्रिया की अहमियत पर जोर दिया गया। वन प्रहरी एक्सरसाइज-2026 जंगल की आग के मैनेजमेंट सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। संवाद