फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के लिए किया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। जिला जम्मू यूथ सर्विस स्पोर्ट्स की तरफ से आरएस पुरा जोन के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण शिविर के लिए शनिवार को रवाना
विज्ञापन

किया गया। एसडीएम राम लाल शर्मा ने शिविर के लिए जा रहे बच्चों को बाना सिंह स्टेडियम से झंडी दिखाकर रवाना किया।
एसडीएम ने बच्चों को बधाई देते कहा कि कोरोना से बचाव करें, इस तरह के शिविर से बच्चों को मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ बनाए जाने के साथ उनको बहुत कुछ सीखने का मौका भी मिलेगा। शिविर कैंप के बारे में जोनल खेल शिक्षा अधिकारी चित्रलेखा ने बताया कि यह शिविर पांच दिन चलेगा। जोन के विभिन्न सरकारी स्कूलों के सौ बच्चे भाग ले रहे हैं। शिविर जिला युवा सेवाएं एवं खेल कूद विभाग के अधिकारी सुखदेव राज शर्मा की देखरेख में आयोजित किया जा रहा है। इसमें जोन से 100 छात्रों को चिह्नित किया गया है। जो मानसर में ट्रैकिंग करेंगे। उन्होंने बताया इस कार्यक्रम के तहत छात्रों के रहने व खाने की व्यवस्था की गई है। विभाग की ओर से एक टीम पहले से ही मानसर में भेज दी गई है, जिन्होंने बच्चों के रहने खाने का इंतजाम कर रखा है। ट्रैकिंग के दौरान फिजिकल शिक्षक इन बच्चों के साथ ट्रैकिंग पर जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें