फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना महिलाओं को दिला रही सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण

विज्ञापन
नौशेरा में सेना की तरफ से खोले गए सिलाई कढ़ाई सेंटर में प्रशिक्षण लेती महिलाएं और युवतियां। - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
नौशेरा। सेना की राष्ट्रीय राइफल बटालियन ने सीमावर्ती क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से महिला सशक्तीकरण केंद्र में एक शिक्षा कक्ष का निर्माण किया। इसमें स्थानीय महिलाओं को सिलाई एवं कढ़ाई में का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकें। इस केंद्र में पांच माह तक महिला प्रशिक्षकों को नियुक्त किया गया है, जो उन्हें सिलाई एवं कड़ाई में प्रशिक्षण दे रही हैं। विगत वर्ष 36 स्थानीय महिलाओं को इसी केंद्र में प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने अपने गांव में दुकानें खोली हैं। इस वर्ष भी आर्थिक क्षेत्र से कमजोर स्थानीय महिलाओं को सिलाई एवं कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर लाम के सरपंच ने कहा कि सेना की तरफ से चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की गतिविधियों, खासकर महिला सशक्तीकरण एवं युवाओं के लिए चलाई जा रही गतिविधियों से इस क्षेत्र के विकास में मदद मिल रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें