सुंदरबनी। बागवानी विभाग ने किसानों को उपजिले में बागवानी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया, जिसमें फलदार पौधे लगाने से लेकर उन्हें तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। इस संबंध में बागवानी विभाग अधिकारी अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि सुंदरबनी के विभिन्न गांवों के 50 किसानों को फलदार पौधों को तैयार करने वाली स्योट नर्सरी में फलदार पौधों को तैयार कर उनके ऊपर सर्वश्रेष्ठ किस्म की ग्राफ्टिंग करके बढ़िया किस्म के फलदार पौधे तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया है। पूरी जानकारी लेकर ये किसान आगे जाकर अपने-अपने गांवों के लोगों को प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने किसानों से कहा कि वह कार्यालय में आकर बागवानी को बढ़ावा देने के लिए विभाग से जानकारी ले सकते हैं। संवाद