फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नशा मुक्त अभियान के लिए प्रशिक्षण शिविर

विज्ञापन
नशा मु​क्ति को लेकर कुपवाड़ा में मास्टर वालेंटियर्स के साथ मौजूद सदस्य। स्त्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
जम्मू। एसएलसीए जम्मू कश्मीर ने नशा मुक्त भारत अभियान के लिए कुपवाड़ा में वालंटियर्स के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया। प्रशिक्षण में एसएलसीए जम्मू-कश्मीर ने नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के तहत जिला कुपवाड़ा के लिए मास्टर वालंटियर्स प्रशिक्षण का आयोजन किया। टाउन हाल कुपवाड़ा में शुरू हुए प्रशिक्षण में डीएसडब्ल्यूओ हिदायत अहमद ने 52 मास्टर स्वयंसेवकों को नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यह एक गंभीर समस्या है। मास्टर स्वयंसेवक इस चुनौती से निपटने के लिए खुद को अभी से तैयार करें। इसमें किसी भी ड्रग्स को समझना, नशीली दवाओं की लत, संकेत और लक्षण, मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाली दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें