फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा रेलवे स्टेशन पर नहीं रुक रहीं रेल गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कोरोना के दौरान सांबा रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ियों को रोके जाने पर पाबंदी लगा दी गई। क्योंकि रेलवे स्टेशन पर कोविड केंद्र नहीं बनाया गया था। कोविड के समाप्त होने के बावजूद भी रेलगाड़ियों को सांबा रेलवे स्टेशन पर नहीं रोका जा रहा है।
विज्ञापन

इसको लेकर लोग परेशान हैं। अब लोगों को जम्मू अथवा कठुआ आने जाने में कई प्रकार की दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। कैली मंडी के सरपंच रवींद्र सिंह ने केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने कहा है कि इससे पहले भी बैक टू विलेज कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन दिया था, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आज हालत यह है कि सेना, बीएसएफ व उद्योगों में काम करने वाले जम्मू व कठुआ रेलवे स्टेशन पर जाकर अपने मार्ग की ओर निकलते हैं। उन्होंने मांग उठाई है कि सांबा रेलवे स्टेशन पर सभी रेल गाड़ियों का स्टॉपेजबनाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें