जम्मू तवी रेलवे स्टेशन में पूछताछ के लिए पहुंचे यात्री
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के शंभू बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन के कारण दिल्ली-कटड़ा रेल सेक्शन पर चलने वाली ट्रेनों की समय सारिणी बिगड़ चुकी है। कई ट्रेनें दो से आठ घंटे की देरी से चल रही हैं। इसे देखते हुए रेलवे ने जम्मू मेल, शालीमार, श्री माता वैष्णो देवी-कालका एक्सप्रेस और उधमपुर-दिल्ली सराय रोहिला एसी एक्सप्रेस को सात मई तक रद्द रखने के आदेश जारी किए हैं।
शनिवार को भी कई ट्रेनें देरी से पहुंचीं। ट्रेनों को डायवर्ट कर गंतव्य की ओर भेजना पड़ा। लिहाजा ट्रेनें 5 से 8 घंटे देरी से कठुआ पहुंचीं। फिरोजपुर रेल डिवीजन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि इस दौरान वंदे भारत, झेलम, बेगमपुरा, हिमगिरी एक्सप्रेस, पूजा सुपरफास्ट, राजधानी, उत्तर संपर्क क्रांति, स्वराज एक्सप्रेस और मालवा सुपरफास्ट, सियालदाह एक्सप्रेस को तय रूट के बजाय वैकल्पिक रास्तों से गंतव्य की ओर भेजा गया, जिससे ट्रेनें देरी से कठुआ पहुंचीं।