जम्मू। हरियाणा के पंचकूला में 21 से 26 सितंबर तक प्रस्तावित 36वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप को स्थगित कर दिया गया है। इस कारण जम्मू-कश्मीर टीम के चयन के लिए होने वाले ट्रायल को भी स्थगित किया गया है।
जम्मू कश्मीर बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा यह ट्रायल 30 अगस्त और एक सितंबर को एमए स्टेडियम जम्मू में आयोजित किए जाने थे। बैडमिंटन एसोसिएशन ने इस संबंध में सूचना जारी की है जिसमें ट्रायल को अगले आदेश तक स्थगित करने की बात कही गई है। ब्यूरो