विजयपुर। बच्चे जिले की सड़कों पर मोटरसाइकिल, स्कूटी, कार आदि धड़ल्ले से चला रहे हैं। प्रशासन बेखबर है, जिस कारण दुर्घटना बढ़ने का खतरा है। क्षेत्र के प्रवेश कुमार, प्रदीप कुमार, गुरदीप सिंह, गारा सिंह, अबातर सिंह आदि ने बताया कि कुछ समय से सांबा के कुछ बच्चे, मोटरसाइकिल, स्कूटी, कार आदि बेरोकटोक धड़ल्ले से चला रहे हैं। इस कारण आने वाले दिनों में सड़क दुर्घटना में इजाफा हो सकता है। लोगों ने यातायात विभाग और पुलिस से मांग की है कि इस ओर ध्यान दिया जाए और इन बच्चों पर कानून के तहत कार्रवाई की जाए। हर रोज बच्चे बिना काम के सड़कों पर चक्कर लगाते रहते हैं। इस कारण छोटी-छोटी घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। एसएसपी राजेश शर्मा ने बताया कि इस संबंध में जिले में एक पुलिस टीम का गठन किया है। जो समय-समय पर नाका लगाकर इन लोगों पर कार्रवाई करती है। कुछ लोगों को जागरूक करके छोड़ दिया जाता है। संवाद