फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ विभाग ने यातायात नियम से लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला मुख्यालय नंदनी में एआरटीओ विभाग कार्यालय में गत दिवस लाइसेंस के इच्छुकों के लिए यातायात संकेतों के महत्व पर एक इंटर एक्टिव सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र वर्तमान में चल रहे 32 वें सड़क सुरक्षा माह के सिलसिले में आयोजित किया गया। इसे पूरे देश में लागू किया जा रहा है। 18 जनवरी से 17 फरवरी तक यातायात नियमों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए एआरटीओ रेहाना तब्बसुम व इंस्पेक्टर विकास श्रीवत्स ने बताया कि कैसे यातायात के नियम सड़क सुरक्षा में योगदान देते हैं। जो सड़क पर जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों को हमारे दैनिक जीवन में अनिवार्य के रूप में अभ्यास किया जाना चाहिए। इसके अलावा चालक लाइसेंस के उम्मीदवारों के ज्ञान को बढ़ाने के लिए क ई प्रकार की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें