फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चौथे दिन भी बंद, 1300 वाहन अभी भी फंसे

Fri, 24 Jun 2022 12:20 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम में सुधार के साथ उधमपुर और रामबन जिलों में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर मलबा हटाने का काम जारी है। राजमार्ग पर फंसे वाहनों को निकालने की प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
जम्मू श्रीनगर हाईवे पर गिरे मलबे में फंसे वाहन - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूस्खलन से प्रभावित जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार को भी ठप है। गुरुवार को तीसरे दिन भी यातायात बहाल नहीं किया जा सका। हाईवे पर मलबा के साथ आए पत्थरों को विस्फोटक लगाकर तोड़ा गया, परंतु अभी भी काम जारी है। हाईवे पर 1300 से अधिक छोटे-बड़े वाहन फंसे हुए हैं। वहीं, भारतीय सेना और पुलिस ने बर्फबारी के कारण राजौरी में पीरपंजाल पर्वत श्रृंखला के ऊंचे इलाकों में फंसे कई आदिवासी लोगों को बचाया।

राजमार्ग पर फंसे वाहनों को निकालने की प्राथमिकता

अधिकारियों ने बताया कि वीरवार को मौसम में सुधार के साथ सुबह से ही उधमपुर और रामबन जिलों में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर मलबा हटाने का काम सुबह ही तेज कर दिया गया। राजमार्ग पर फंसे वाहनों को निकालने की प्राथमिकता दी जा रही है।

चट्टान को हटाने के लिए विस्फोटकों का प्रयोग

आवश्यक वस्तुओं से लदे पंथियाल और बनिहाल के बीच फंसे 700 से अधिक वाहनों को कश्मीर घाटी के लिए निकाला गया है। राजमार्ग पर फंसे शेष 1300 वाहनों को हटाने के प्रयास जारी हैं। उधमपुर जिले के समरोली के पास देवाल पुल पर सड़क के बीच से एक भारी चट्टान को हटाने के लिए विस्फोटकों का प्रयोग किया गया।

अधिकारियों ने किया भूस्खलन प्रभावित इलाके का दौरा

उधमपुर की उपायुक्त कृतिका ज्योत्सना ने भूस्खलन प्रभावित इलाके का दौरा कर स्थिति की समीक्षा की है। रामबन के उपायुक्त मुसरत इस्लाम यातायात बहाल करने के लिए चलाए जा रहे कामों की खुद निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजमार्ग पर भूस्खलन और भूस्खलन से प्रभावित लगभग 30 क्षेत्रों में से 25 को बुधवार को ही साफ कर दिया गया था।

रामबन में एक निर्माणाधीन पुल भी बह गया

मालूम हो कि रामबन और उधमपुर जिलों में 33 स्थानों पर भूस्खलन, भूस्खलन और पत्थरबाजी के कारण मंगलवार शाम को राजमार्ग अवरुद्ध हो गया था। भारी बारिश के कारण सड़क पर मलबा आने से राजमार्ग का 150 फीट लंबा हिस्सा ध्वस्त हो गया था तथा रामबन में एक निर्माणाधीन पुल भी बह गया था।

मुगल रोड पर यातायात बहाल

जम्मू संभाग के पुंछ व राजोरी जिलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ने वाली एक अन्य हाईवे मुगल रोड को भी दो दिनों तक बंद रहने के बाद यातायात के लिए वीरवार को खोल दिया गया।

यातायात बहाली के प्रयास तेज: एसएसपी

इससे पहले एसएसपी (राष्ट्रीय राजमार्ग) शब्बीर अहमद मलिक ने कहा कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात की जल्द बहाली सुनिश्चित करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। रामबन जिले में केला मोड़, सीता राम पासी मरूग और बैटरी चश्मा पर देर रात तक रास्ता सुचारू कर दिये जाने की संभावना है।

फंसे हुए वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी

सड़क बनने के बाद फंसे हुए वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि कई लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों को पैदल पार कर गए। उन्होंने कहा कि फंसे हुए यात्रियों को भोजन और चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें