दोमेल में पौनी की तरफ लगाए गए नाके पर जांच करते हुए पुलिस अधिकारी।
- फोटो : REASI
पौनी। पुलिस ने दोमेले क्षेत्र से नाका बदलकर अब दूसरी जगह लगाया है। जहां से जम्मू-राजोरी-पुंछ हाईवे पर दोनों तरफ से आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा सकेगी। पुलिस का यह नाका पहले दोमेल में भारख शिवखोड़ी जाने वाले मार्ग पर था अब इसे पौनी की तरफ ले जाया गया है, जहां पर वन विभाग की भी एक पोस्ट मौजूद है। शुक्रवार को नाका बदलने के दौरान एसएचओ सुमन सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि पहले जिस स्थान पर नाका था वहां पर भावंला कीक की तरफ से आने-जाने वाले वाहनों की नंबर प्लेट आदि नहीं देखी जा सकती थी और न ही उनको नोट किया जा सकता था। नाके से सिर्फ शिवखोड़ी, रनसू व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आने-जाने वाले वाहनों पर ही नजर रखी जा सकती थी। शुक्रवार को जिस स्थान पर नाका बदला गया है वहां पर से गुजरने वाले सभी वाहनों के नंबर नोट किए जा सकेंगे। इसके साथ ही वाहनों की जांच भी हो सकेगी। इस दौरान पुलिस टीम ने वाहन चालकों को रोककर उनके दस्तावेज आदि जांच किए।