फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू : रामबन में भूस्खलन से चार घंटे बंद रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे, रात 9 बजे मिली यात्रियों को राहत

Sun, 24 Sep 2023 12:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

इस दौरान उधमपुर में भी वाहनों को रोक कर रखा गया। रात 9 बजे राजमार्ग खुलने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर हाईवे ठप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामबन के शालगढ़ी इलाके में शनिवार शाम को पस्सियां गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग करीब 4 घंटे बंद रहा, जिसके कारण यात्रियों व चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान उधमपुर में भी वाहनों को रोक कर रखा गया। रात 9 बजे राजमार्ग खुलने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार शाम करीब पांच बजे अचानक से पस्सियां गिरने पर राजमार्ग बंद हो गया। इसके बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी के साथ संपर्क कर राजमार्ग को खुलवाने का काम शुरू कर दिया। 

ब इसकी जानकारी उधमपुर में मिली तो शहर के जखैनी इलाके से वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके बाद कंपनी की मशीनरी को राजमार्ग को खोलने में घंटों लग गए। 
विज्ञापन


रात करीब नौ बजे राजमार्ग को खोलने में कामयाबी मिली। पुलिस ने सबसे पहले रामबन में दोनों तरफ रोके गए वाहनों को जम्मू और श्रीनगर की तरफ रवाना किया। इसके बाद रात के समय उधमपुर में रोके गए वाहनों को भी घाटी की तरफ रवाना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें