नौशेरा में चालान काटते पुलिस अधिकारी।
नौशेरा। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर शिंकजा कसा। एडिशनल एसपी गिरधारी लाल शर्मा व एसडीपीओ जाकिर शाहीन मिर्जा की देखरेख में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित सिंह ने नाका लगाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। बिना दस्तावेज, बिना हेलमेट पहने छोटे बड़े छह वाहनों के चलान काटे और दो को सीज किया। संवाद