फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुंछ-जम्मू हाईवे पर भूस्खलन चार घंटे बाधित रहा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों और वाहन चालकों को करना पड़ा परेशानियों का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को भूस्खलन हुआ। इससे चार घंटे तक यातायात बाधित रहा। यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब छह बजे साफ माैसम के बीच कलाई से शींदरा गांव के पास अचानक हाईवे पर पहाड़ से मलबा आ गया। इससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुंछ से जम्मू की तरफ जाने वाली बसें और अन्य छोटे-बड़े वाहन फंस गए। भूस्खलन की जानकारी मिलने पर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम ने हाईवे के चाैड़ीकरण में लगी कंपनी की मशीनों की मदद से मलबा हटाने के काम शुरू किया। करीब चार घंटे बाद एक वाहन के गुजरने योग्य रास्ता बनाकर पहले जम्मू जाने वाले वाहनों को निकाला गया। इसके बाद पुंछ की तरफ आने वाले वाहनों को छोड़ा गया। शाम तक मार्ग पूरी तरह से बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें