फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियम तोड़ने पर 200 वाहनों के चालान, 32 जब्त किए

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला पुलिस ने रविवार को सभी थानों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में नाके लगाकर यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की। इस दौरान 200 दोपहिया वाहनों का यातायात उल्लंघन पर चालान किया गया, 32 चालकों के पास दस्तावेज व ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर वाहन जब्त कर लिए गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस थाना रियासी में 85 वाहनों के चालान काटे गए, जबकि छह वाहन जब्त किए गए। पौनी व रनसू थाने की टीम ने कार्रवाई करते हुए 57 वाहनों के चालान काटे, 17 जब्त कर लिए। अरनास थाने की टीम ने 13 वाहनों को चालान व एक वाहन जब्त किया है। पुलिस थाना माहौर व चसाना की पुलिस टीम ने नाके लगाकर 20 वाहनों के चालान काट व आठ वाहनों को जब्त किया गया। कटड़ा थाने के अंतर्गत 25 दोपहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। एसएसपी अमित गुप्ता ने कहा कि जिले में कई दोपहिया वाहन यातायात नियमों पर पूरी तरह से खरे नहीं उतरते हैं, जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई आगे भी जारी रखी जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों को अपने साथ पूरे दस्तावेज रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें