बिलावर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातातया विभाग ने बिलावर कस्बे में अभियान चलाया। इस दौरान बिलावर-कटली सड़क, जीरो मोड़, शहीदी चौक, देबल-भिनीपुल व धर्मकोट सहित कई अन्य स्थानों पर नाके लगा कर चालान काटे। यातायात पुलिस के सब इंस्पेक्टर गुलाम नबी के नेतृत्व में टीम ने दो पहिया वाहनों पर ट्रिपलिंग और बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों के चालन काटे। दस्तावेज पूरे न होने के चलते कई वाहनों को विभाग ने सीस भी किया। सब इंस्पेक्टर ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।