जम्मू। यातायात पुलिस ने शहर में एक जुलाई तक वाहन चालकों को जागरूक करने का अभियान छेड़ा है। अभियान के तहत शहर में लगाए नाकों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी माइक के जरिये लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। एक हफ्ते तक जागरूक करने के बाद पुलिस नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाली सवारी को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। सीट बेल्ट न पहनने वालों और गलत पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी कौशल शर्मा का कहना है कि हमारी कोशिश है कि लोग जागरूक हों, क्योंकि अब चालान कटने पर अधिक पैसे देने पड़ते हैं। वह चाहते हैं कि लोग नियमों का पालन करें और चालान से बचें। शहर की कई चौक पर यह अभियान शुरू कर किया गया है, ताकि लोग सुधरें। एक जुलाई के बाद नियम तोड़ने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।