फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: झिड़ी मेले में परंपराओं की दिखेगी झलक

विज्ञापन
झिडी मेले की तैयारियों को लेकर उपायुक्त बैठक में जरूरी दिशा निर्देश देते हुए
विज्ञापन
जम्मू। झिड़ी मेला न केवल एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्सव है, बल्कि हमारी समृद्ध परंपराओं और विरासत का जश्न मनाने का एक मंच भी है। यह बात उपायुक्त डॉ. राकेश मिन्हास ने बुधवार को आगामी झिड़ी मेले की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक में कही। उन्होंने कहा कि सभी विभागों से मिलकर काम करने का आह्वान किया। इस वर्ष के मेले में क्षेत्र की समृद्ध हस्तशिल्प और हथकरघा परंपराओं, जिनमें केलिको प्रिंट, बसोहली कला, फुलकारी, बांस शिल्प और अन्य जीआई-टैग उत्पाद शामिल किया जाएगा। इसके अलावा फ़ूड कोर्ट, हस्तशिल्प स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भक्ति समारोहों के लिए अलग-अलग क्षेत्र चिह्नित किए जाएंगे। बुनियादी ढांचे और रसद की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने विभागों को पार्किंग और यातायात प्रबंधन को सुव्यवस्थित करने, सुचारू आवास व्यवस्था सुनिश्चित करने और लंगर के लिए स्थान निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को मेले से पहले नहरों और तटों की मरम्मत करने को कहा है। उपयोगिताओं और सार्वजनिक सेवाओं के संबंध में उपायुक्त ने पाइप से जलापूर्ति, पर्याप्त स्ट्रीट लाइटिंग, खाद्य सुरक्षा निरीक्षण और अधिक कीमतों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा है। मेले में कबड्डी, वालीबाल और रस्साकशी प्रतियोगिताएं भी होंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें