फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जीएसटी विभाग के खिलाफ व्यापारी लामबंद

विज्ञापन
पत्रकारों को संबोधित करते ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट जम्मू के अध्यक्ष दीपक गुप्ता
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जीएसटी विभाग के खिलाफ लामबंद हुए व्यापारियों ने सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है। आरोप है कि तानाशाही रवैये से परेशान हैं। लखनपुर से लेकर बनिहाल तक नाके लगाकर छोटी तकनीकी गलती पर भी भारी जुर्माना लगाकर तंग किया जा रहा है। अधिकारियों के सामने सुनवाई नहीं हो रही है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शुक्रवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि जीएसटी विभाग कोविड के बाद और मौजूदा परिस्थितियों को नजरअंदाज करते हुए व्यापारिक गतिविधियों में बाधा पैदा कर रहा है। व्यापारियों के सामान की पहले से लखनपुर स्थित जीएसटी विभाग द्वारा जांच की जाती है। ई-वे बिल के माध्यम से औपचारिकताएं पूरी की जाती है, इसलिए ऐसे वाहनों की दोबारा जांच करने की जरूरत नहीं होती। कई बार गाड़ी के खराब होने पर सामान दूसरी गाड़ी में शिफ्ट किया जाता है तो लाखों का जुर्माना लग जाता है। जीएसटी विभाग का विजिलेंस विंग बेवजह परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत नीतियों से प्रभावित हो रहा व्यवसाय
रिटेलर्स फेडरेशन के अध्यक्ष यशपाल गुप्ता ने कहा कि जीएसटी विभाग की गलत नीतियों से व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। कनक मंडी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप मित्तल ने कहा कि विभाग के गलत रवैये से नुकसान हो रहा है। कोविड के बाद अच्छे कारोबार की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन विभाग व्यवहार बदल नहीं रहा। उन्होंने उपराज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। यहां अभिमन्यु गुप्ता, शाम लंगर, विशाल गुप्ता, अमित गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें