फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटनीटाप के साथ नत्थाटाप में भी पहुंच रहे सैलानी

विज्ञापन
नत्थाटॉप में पहुंचे सैलानी। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
चिनैनी। जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटाप में नववर्ष को लेकर काउन डाउन शुरू हो गया है। इसी के साथ इस स्थल में सैलानियों की संख्या में भी इजाफा हर रोज हो रहा है। देश के कई हिस्सों के सैलानी पटनीटाप के साथ-साथ नत्थाटाप का रुख कर रहे हैं, जो वहां पर बिछी बर्फ की सफेद चादर पर खूब आनंद ले रहे हैं। पटनीटाप में नववर्ष का जश्न मनाने की तैयारियां पूरी हो गई हैं, जबकि कई होटलों में अगले चार पांच दिनों की बुकिंग भी 80 से 90 प्रतिशत तक हो गई है। ऐसे में कई कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए हैं। वह उम्मीद लगाए हुए हैं कि नववर्ष के मौके पर फिर से मौसम करवट बदले और पटनीटाप में बर्फबारी हो तो पटनीटाप की वादी सैलानियों से गुलजार हो। गौरतलब है कि दो जनवरी से मौसम फिर करवट बदल सकता है, जिससे इन स्थलों पर फिर बर्फ की मोटी परत जमने की उम्मीद है। उधर नत्थाटाप की चोटी पर भी देश के कई हिस्सों के सैलानी पहुंच रहे हैं जो कुदरती नजारों को देखकर काफी उत्साहित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें