फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी सरिता चौहान ने जिले के क्वांरटीन केंद्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा/विजयपुर। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन के चलते बाहरी राज्यों से आने बाले लोगों के लिए बनाए गए क्वांरटीन केंद्रों में रह रहे लोगों को जिला प्रशासन की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की समीक्षा करने के लिए नोडल अधिकारी व जम्मू-कश्मीर सरकार की वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण विभाग की आयुक्त सचिव सरिता चौहान ने शुक्रवार को सांबा के क्वांरटीन केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उपायुक्त सांबा रोहित खजूरिया ने नोडल अधिकारी को अवगत कराया कि जिले में 15 क्वारंटीन केंद्र हैं, जो विभिन्न स्कूलों, रिसॉर्ट्स, आश्रमों में स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों की कुल क्षमता 3,000 है। डीसी ने यह भी बताया कि राधा सवामी आश्रम क्वारंटीन केंद्र प्रतिदिन 2500-3000 व्यक्तियों के साथ एक पारगमन शिविर का काम कर रहा है। यहां लोगों को भोजन, पानी, आश्रय प्रदान किया जाता है, बाद में उन्हें उनके गृह जिलों में भेजा जाता है। इस मौके पर एसडीएम विजयपुर चंद्रप्रकाश कोतवाल, विजयपुर थाना प्रभारी अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें