अखनूर। वन विभाग की टीम ने कालीधार रेंज के चौकी चौरा क्षेत्र में अवैध तरीके से एक महिंद्रा लोड कैरियर में ले जाई जा रही अवैध खैर की लकड़ी बरामद की है। जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम द्वारा ब्लॉक अफसर चौकी सुरिंदर शर्मा के नेतृत्व में चौकी चौरा पुलिस के साथ संयुक्त नाका लगाकर गाड़ियों की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान महिंद्रा लोड कैरियर (जेके21बी 7690) से अवैध खैर की लकड़ी के 20 लट्ठे बरामद किए गए। वाहन चालक से पूछताछ करने पर पता चला कि वाहन का उपयोग पौनी से जम्मू तक खैर की लकड़ी के परिवहन के लिए किया जा रहा है। खैर की लड़की के परिवहन के लिए कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर खैर की लकड़ी समेत वाहन को जब्त कर लिया है।