फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इएमआई माफ करने की आढ़ में ठग सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लॉकडाउन के चलते सरकार ने बैंकों को तीन महीनें तक उपभोक्ताओं को किसी भी लोन पर इएमआई देने में राहत दी है। लेकिन इसकी आढ़ में कई ठग सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वह इससे सावधान रहें। मोराटेरियम इएमआई पर कोई ओटीपी नहीं पूछा जाता। ऐसे में यदि कोई आपको काल करके कहे कि ईएमआई माफ करने के ओटीपी बताएं। तो ओटीपी शेयर न करें। दरअसल, कुछ साइबर ठगी करने वाले सक्रिय हो गए हैं। जो उपभोक्ताओं को फोन करते हैं। उनके लोन के नाम पर ईएमआाई माफ करने की जानकारी लेते हैं। इसी में वह ओटीपी पूछ लेते हैं। जैसे ही ओटीपी बताया तो ठग करने वाले खाते से पैसे उड़ा लेते हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं। क्राइम ब्रांच एंटी करप्शन ब्यूरो, बैंक और बीएसएनएल की ओर से अपने उपभोक्ताओं को फोन एसएमएस के जरिए यह बताया जा रहा है कि वह ऐसा करने वालों से सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें