फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाड़ी ब्राह्मणा में युवक का गला कटा, एक्सचेंज रोड पर घर से 35 गट्टू बरामद

Sun, 11 Aug 2024 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
- पक्का डंगा पुलिस ने एक्सचेंज रोड स्थित एक घर में दी दबिश, पूजास्थल के पास छिपा रखे थे गट्टू, युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बाड़ी ब्राह्मणा में प्रतिबंधित जानलेवा गट्टू (सिंथेटिक डोर) की चपेट में आने से एक युवक का गला कट गया। दूसरी तरफ शहर में डोर की बिक्री रोकने के लिए पुलिस ने एक्सचेंज रोड स्थित एक घर में दबिश देकर 35 गट्टू बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ने घर में बने पूजास्थल के पास इन गट्टू को छिपा रखा था।
पाबंदी लगी होने के बावजूद पतंगबाजी के लिए चोरी-छिपे गट्टू की बिक्री जारी है। पक्का डंगा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक ने अपने घर में गट्टू छिपा रखे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस एक्सचेंज रोड स्थित विशाल गुप्ता (25) के घर पहुंची। पुलिस ने घर की तलाशी लेते हुए पूजास्थल के पास छिपाकर रखे 35 गट्टू बरामद किए। पुलिस ने विशाल को गिरफ्तार किया है। एसएचओ पक्का डंगा राकेश जमवाल ने बताया कि एसपी नॉर्थ शिवम सिद्धार्थ और एसडीपीओ सिटी के मार्गदर्शन में पुलिस गट्टू बेचने व उपयोग करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ये सिंथेटिक डोर कितनी जानलेवा है, इसे लेकर पक्का डंगा पुलिस अपने क्षेत्राधिकार में दुकानदार और लोगों को जागरूक कर रही है। इसके बावजूद अगर कोई गट्टू बेचता या इसका उपयोग करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बात दें कि रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व पर शहर में बड़े स्तर पर पतंगबाजी होती है। इन दिनों पतंगों और डोर की खरीदारी हो रही है। ऐसे में कुछ लोग छिप-छिपाकर प्रतिबंधित गट्टू बेचते हैं।
विज्ञापन


गले से निकलने लगा खून, हालत गंभीर
जम्मू। बाड़ी ब्राह्मणा में गट्टू (सिंथेटिक डोर) के कारण एक युवक का गला कटा है। युवक की पहचान 23 वर्षीय नीतिश कुमार के रूप में हुई है। नीतिश को उपचार के लिए बाड़ी ब्राह्मणा के श्री ओम अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन वहां से उसे जम्मू रेफर कर दिया गया। नीतिश बाइक पर दोस्त के साथ आ रहा कि अचानक वह डोर की चपेट में आ गया। उसके गले से खून निकलने लगा। लोग उसे उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले गए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें