जम्मू। पुलिस ने झज्जर कोटली इलाके से अवैध खनन में संलिप्त तीन वाहनों को जब्त किया है। पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को अवैध रूप से खनन सामग्री से लदे हुए तीन वाहनों को रोका। जांच के दौरान तीनों वाहन अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। इस संबंध में जिला खनन अधिकारी को कानूनी कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है। मामले में जांच जारी है। संवाद