रामबन। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल रामबन में शुक्रवार को रैपिड टेस्ट के दौरान तीन विद्यार्थी संक्रमित पाए गए। इनमें दो छात्र और एक छात्रा शामिल हैं। उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन रामबन ने स्कूल परिसर को 48 घंटे बंद रखने का आदेश दिया है। इसके अलावा उस स्थान पर दवाई का छिड़काव करने को भी कहा है। डीसी रामबन मसरत इस्लाम ने कोविड के बढ़ते मामलों का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर रैपिड टेस्ट प्रक्रिया बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जारी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है।