फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नशा तस्करी रोकने के लिए नई तीन पुलिस चौकियों का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
- अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले राजीव नगर, रगूड़ा और बेलीचराना के निचले हिस्से तवी के पास बनेंगी चौकियांं
विज्ञापन

- तीन से चार कर्मियों के साथ एएसआई या सब इंस्पेक्टर रहेगा
- बठिंडी, चिन्नौर, पौनी चक चौकियों को थाना बनाने की भी तैयारी
अजय मीनिया
जम्मू। नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए शहर में कुछ स्थानों पर नई पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी। अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले इन चौकियों का अस्थायी ढांचा भी तैयार हो जाएगा। डीआईजी जम्मू डॉ. सुनील गुप्ता ने एसएसपी विनोद कुमार को इस बाबत निर्देश भी दे दिए हैं। दसअसल, कुछ जगहों पर नशा तस्करी और संदिग्ध गतिविधियां बढ़ रही हैं। इसे देखते हुए सतवारी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बेलीचराना के पास तवी नदी किनारे, त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत राजीव नगर और नगरोटा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत रगूड़ा में नई पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

इसके लिए फिलहाल अस्थायी ढांचा तैयार होगा। इनमें चार से पांच पुलिसकर्मी रहेंगे जिनकी अगुवाई एएसआई से एसआई स्तर के अफसर करेंगे। इन चौकियों की मदद से क्षेत्र में 24 घंटे गश्त और आने-जाने वालों की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। मौजूदा समय में राजीव नगर नरवाल पुलिस चौकी, रगूड़ा का क्षेत्र सिद्दड़ा पुलिस चौकी और बेलीचराना तवी का क्षेत्र बेलीचराना पुलिस चौकी के अधीन है। बता दें कि यह इलाके नशे के हाॅटस्पाट बन चुके हैं। पिछले छह महीनों के भीतर इन क्षेत्रों में नशा तस्करी, पशु तस्करी से संबंधित 60 से अधिक एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं जबकि राजीव नगर में आठ महिलाएं भी नशा तस्करी में गिरफ्तार हो चुकी हैं। राजीव नगर में पुलिस चार नशा तस्करों की संपत्तियां तक अटैच कर चुकी है। वहीं शहर के दोमाना पुलिस थाना के अधीन पौनी चक पुलिस चौकी, त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन के अधीन बठिंडी चौकी और दोमाना थाना के अधीन आती चिन्नौर चौकी को थाने में तब्दील करने की योजना भी बनाई गई है। डीआईजी का कहना है कि तीन नई जगहों पर पुलिस चौकियां बनाने के लिए एसएसपी को कहा गया है। जल्द ही अस्थायी ढांचे में इनको शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें