जम्मू। यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम में एनसीसी की द्वितीय बटालियन के तीन कैडेटों ने देश का प्रतिनिधित्व किया। ऐसा पहली बार है जब जम्मू के कैडेट को अवसर मिला है। कैडेटों में एमएएम कॉलेज के वीरेश्वर मन्हास (वियतनाम), अभिषेक सैनी (किर्गिज़ गणराज्य) और साइंस कॉलेज के समीर सिंह (भूटान) ने अनुकरणीय समर्पण, अनुशासन और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। एनसीसी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम सांस्कृतिक आदान-प्रदान में शामिल होने, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और समझ को बढ़ावा देने का अनूठा अवसर प्रदान करते हैं। तीनों कैडेटों ने मंगलवार को एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी नगरोटा में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में 540 ट्रेनरों को संबोधित किया।
जम्मू। एनसीसी निदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल आरके सचदेवा ने मंगलवार को नगरोटा में एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी का दौरा किया। सचदेवा ने युवाओं के साथ बातचीत करते हुए अनुभव साझा किए। साथ ही कैडेटों के मनोबल को बढ़ाया। उनके समर्पण और प्रतिबद्धता की सराहना की। प्रशिक्षण में अनुशासन, नेतृत्व और टीम वर्क के महत्व पर जोर दिया। कैडेटों से एनसीसी के मूल्यों को अपनाने का आग्रह किया। ब्यूरो