रियासी। जिले में कोरोना संक्रमण तीन नए मामले मिले हैं। इसमें तीनों लोग ही अन्य राज्यों से संबंधित हैं। इनमें एक मां वैष्णो देवी के दर्शन को आया श्रद्धालु और दो श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के कर्मचारी है। जिला में मौजूदा समय में 113 मामले शेष हैं।