- राहगीरों को मिलेगी सुविधा, बरसात के कारण रुका था काम
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बख्शी नगर-राजपुरा चुंगी रास्ते का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पहले कार्य रुका हुआ था। मौसम साफ होने के बाद कुल तीन किलोमीटर लंबा रास्ता एनएच किनारे बनाया जाना है।
इस काम के लिए टाइलें पहुंच गई हैं। निर्माण कार्य पर कुल 15 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। रास्ते के निर्माण के बाद ग्रीन व्यू प्रोजेक्ट के तहत बने फुटपाथ के अलावा इस मार्ग का प्रयोग आवाजाही के लिए भी हो सकेगा। रास्ते के किनारे बरसात में पौधे लगाने पर काम हुआ है। पहले चरण में रास्ता राजपुरा चुंगी तक बनेगा। इसके बाद पलौड़ा तक निर्माण होगा।
प्रोजेक्ट निदेशक सुनील ठुस्सू ने कहा कि बरसात के कारण काम रुका था। अब शुरू कर दिया गया है। टाइलें पहुंच गई हैं। अगले माह के पहले सप्ताह में काम पूरा किया जाएगा। इसके बाद आगे काम शुरू होगा।