एसएसपी युगल मन्हास ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में माछिल क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना की 56 राष्ट्रिय राइफल्स (आरआर) के तीन जवान ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। उनके शवों को निकाल लिया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले के कुपवाड़ा में हिमस्खलन की घटना में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए। पुलिस के अनुसार एक हिमस्खलन की घटना में सेना के तीन जवान जो माछिल सेक्टर में तैनात थे वह बर्फ तले दब गए। जब तक उन्हें निकाला गया तब तक वह अपनी जान गवां चुके थे। हालांकि अभी तक जवानों की पहचान सार्वजानिक नहीं की गई है।
कुपवाड़ा जिले के एसएसपी युगल मन्हास ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मच्छिल क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना की 56 राष्ट्रिय राइफल्स (आरआर) के तीन जवान ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। सभी शवों को निकाल लिया गया है।