संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। बिश्नाह के नोगरां गांव के पास रिंग रोड पर शनिवार दोपहर को हुए सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को एक बाइक (जेके02सीटी7042) पर तीन युवक अमन कुमार (21) पुत्र बोधराज निवासी सिकंदरपुर, रमीत कुमार (19) पुत्र बहादुर लाल निवासी गंडली सलैड और प्रिंस कुमार (18) पुत्र रूप लाल निवासी गंडली सलैड तीनों सिकंदरपुर से बिश्नाह की तरफ आ रहे थे। रिंग रोड को पार करते हुए अचानक मीरां साहिब की तरफ से बिश्नाह आ रही वेगनार कार (जेके02बीएफ3829) से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई इस खतरनाक सड़क हादसे में तीनों युवक बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बिश्नाह पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल युवकों को उप जिला अस्पताल प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी। बिश्नाह पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।