फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: काम में लापरवाही पर तीन कर्मियों को नगर निगम आयुक्त ने किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर के वार्डों में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत को लेकर समीक्षा बैठक में की कार्रवाई
विज्ञापन

- आयुक्त बोले- नागरिक सुविधाओं को धरातल पर उतारने में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। शहर को दीपावली से पहले दूधिया रोशनी से जगमग करने के लिए स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का काम दो महीनों से चल रहा है। वार्डों में काम की प्रगति जानने के लिए शनिवार को नगर निगम आयुक्त डाॅ. देवांश यादव ने एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें मेंटीनेंस ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर तीन कर्मियों को निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि मौके पर न जाने वाले अधिकारी चेत जाएं। कर्मचारियों की ड्यूटी चेक करने मौके पर जाएं। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की संस्तुति जरूर करें। शनिवार को आयोजित स्ट्रीट लाइट मेंटीनेंस को लेकर समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त डाॅ. देवांश यादव ने मेंटीनेंस ड्यूटी सही तरीके से न करने पर इलेक्ट्रिकल विभाग के तीन कर्मचारियों मनीष, कृष्ण व विक्रम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर अगले आदेश तक कोट भलवाल डंपिंग साइट से संबद्ध करने का आदेश दिया। नगर आयुक्त ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि जब इन कर्मचारियों की तरफ से लापरवाही करने की जानकारी थी तो इनके इंक्रीमेंट क्यों नहीं रोके, एटीआर क्यों नहीं दिए। आयुक्त ने कहा कि शहर में स्ट्रीट लाइट की मरम्मत का काम जनहित से जुड़ा अभियान है। शहर में हर हाल में स्ट्रीट लाइटिंग को बेहतर करना विभाग की जिम्मेदारी है। इस दिशा में लगातार वार्डों में इनको सुधारने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी तरह की देरी न की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें