फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 9.81 ग्राम हेरोइन बरामद

Thu, 27 Feb 2025 12:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। कटड़ा पुलिस ने तीन कुख्यात नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसमे एक नाके में चेकिंग के दौरान उनके कब्जे से 9.81 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस स्टेशन कटड़ा की पुलिस टीम ने नांगल कटड़ा में जांच के दौरान कक्ड़याल से धर्मनगरी की ओर आ रहे ऑटो-रिक्शा रोका। तलाशी लेने पर उससे 1.64 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान विनोद कुमार पुत्र मदन लाल निवासी पड़ोह अरली कटड़ा के रूप में हुई। ऑटो में बैठे दो यात्रियों की तलाशी लेने पर मुमताज अहमद पुत्र बशीर अहमद निवासी सेरवाड़, कटड़ा से 1.69 ग्राम हेरोइन और रोशन लाल पुत्र करतार चंद निवासी अखली बूटन कटड़ा से 6.48 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसएसपी परमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस नशीली दवाओं के दुरुपयोग से निपटने के लिए एक बहुआयामी रणनीति अपना रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें