फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कार में आधा किलो चिट्टा लेकर आ रही युवती समेत तीन नशा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने सर्कुलर रोड पर तीनों को पकड़ा, सप्लाई के लिए उधमपुर जा रहे थे
विज्ञापन

-तीनों आरोपी मुकेरियां के रहने वाले, चंडीगढ़ नंबर की कार में थे सवार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पंजाब से नशे की खेप लाकर जम्मू-कश्मीर के युवाओं को सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। जम्मू पुलिस ने पंजाब के मुकेरियां से 516 ग्राम चिट्टा लेकर जम्मू पहुंचे तीन नशा तस्करों को पकड़ा है। इनमें एक युवती भी है। पक्का डंगा पुलिस ने शनिवार देर रात तीनों को शहर के सर्कुलर रोड से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस को शनिवार देर रात सूचना मिली थी कि पंजाब से नशा तस्कर सर्कुलर रोड से होते हुए उधमपुर की तरफ जाने वाले हैं। इस पर पक्का डंगा पुलिस ने सर्कुलर रोड पर विशेष नाका लगाया था। पुलिस ने चंडीगढ़ नंबर (सीएच01एडी 2782) की फोर्ड फीगो कार को जांच के लिए रोका। कार में पवन कुमार, अभिषेक कुमार और दिव्या अरोड़ा सवार थीं। पुलिस ने इनकी व कार की जांच की तो 516 ग्राम चिट्टा मिला, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। तीनों ने पंजाब के मुकेरियां के रहने वाले हमाम नामक व्यक्ति से ये चिट्टा लिया था, जिसे वह उधमपुर व श्रीनगर में बेचने वाले थे। एसपी उत्तर जम्मू शिवम सिद्धार्थ के मुताबिक अभी तक की पुलिस जांच में पता चला कि तीनों पहले भी नशा लेकर जम्मू-कश्मीर आ चुके हैं। पुलिस इनके आपराधिक रिकॉर्ड का पता लगा रही है, ताकि इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। वहीं जम्मू-कश्मीर में किन लोगों तक नशा पहुंचाना था। पुलिस इसको लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें