फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कला केंद्र में तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। पल्लवी संब्याल की तीन दिवसीय पेंटिंग प्रदर्शनी सोमवार को कला केंद्र में शुरू हुई। कला केंद्र सोसायटी की ओर से जीआर संतोषी गैलरी में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रमुख सचिव संस्कृति सुरेश कुमार गु्प्ता ने की। प्रदर्शनी में पल्लवी संब्याल की 50 पेंटिंग का प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान सुरेश कुमार गुप्ता ने जम्मू-कश्मीर के विविध परिदृश्यों के प्रतिबिंब को ध्यान से देखते हुए पल्लवी संब्याल की कलाकृति की सराहना की। जम्मू क्षेत्र के सांबा जिले में जन्मी और पली-बढ़ीं पल्लवी संब्याल ने एक कलाकार के रूप में अपनी यात्रा साझा की और अपने परिदृश्य चित्रों के माध्यम से जम्मू-कश्मीर की सुंदरता को चित्रित करने के अपने जुनून को व्यक्त किया। वह युवाओं को कला और डिजाइनिंग के क्षेत्र में प्रशिक्षण भी दे रही हैं। प्रदर्शनी तीन दिनों तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

मौके पर जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी के सचिव संजीव राणा, सचिव कला केंद्र सोसाइटी डॉ. जावेद राही, क्षेत्रीय निदेशक आईजीएनसीए श्रुति अवस्थी, संयोजक इंटेक एसएम साहनी, रविंदर कौल और अकादमी के पूर्व अतिरिक्त सचिव डॉ. अरविंदर सिंह अमन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें