चोरों से बरामद किए गए मोटरसाइकिल व अन्य सामान
- फोटो : AMAR UJALA
आर एस पुरा पुलिस ने चोरी के कई मामले को सुलझाया संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह का पुलिस द्वारा पता लगा मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान बरामद किया l एसएसपी जम्मू श्रीधर पाटील के निर्देशानुसार थाना प्रभारी आरएस पुरा जयपाल शर्मा नेतृत्व में एक विशेष टीम एसडीपीओ आरएस पुरा शबीर अहमद खान, एसपी हेड क्वार्टर आदिल हमीद की निगरानी में चोरों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार करने में एक बड़ी सफलता हासिल की। जिनकी निशानदेही पर 4 मोटर साइकिल,5 वॉटर हैंड पंप,पानी की मोटर और चोरी का अन्य सामान भी बरामद किया। पकड़े गए चोरों की पहचान राज कुमार पुत्र सनी कुमार,अर्जुन देव पुत्र मंजीत कुमार रतन लाल के पुत्र अश्वनी कुमार ने चोरी की वारदातों को पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान माना। पुलिस द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान भी बरामद किया। आर एस पुरा पुलिस मामला दर्ज कर इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।