रियासी। पुलिस विभाग ने नशा बेच कर युवाओं की जिंदगी बर्बाद करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सक्षम शर्मा, तरुण शर्मा दोनों निवासी रियासी तथा मोहम्मद अल्ताफ निवासी माहौर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक तीनों खुद भी नशा करने के आदी हैं। आए दिन नशीले पदार्थ बेचने में इनकी संलिप्तता पाई जाती है। पुलिस ने 129/170 बीएनएसएस के तहत तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। एसएसपी परमवीर सिंह ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ चलाया गया अभियान जारी रहेगा। संवाद