जम्मू। शहर के नवाबाद और रेशमघर कालोनी क्षेत्र से पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। ज्यूल इलाके से शोपियां के रहने वाले शब्बीर अहमद और कुलगाम के रहने वाले शब्बीर अहमद कूचे को 29 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा गया। ये दोनों प्रेस क्लब जम्मू के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे थे। वहीं रेशमघर कालोनी में उधमपुर के रहने वाले तस्कर से 16 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। ब्यूरो