फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 50 ग्राम हेरोइन के साथ तीन नशा तस्कर गिरफ्तार

Mon, 14 Oct 2024 05:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। मीरां साहिब पुलिस ने तीन नशा तस्करों को 50 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार है। थाना प्रभारी मीरां साहिब की देखरेख में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मीरां साहिब के अधिकार क्षेत्र में फ्लाईओवर रिंग रोड गांव कोटली मियां फत्ता के पास नाके पर तीन संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। वे मोटरसाइकिल पर आ रहे थे। आरोपियों की पहचान मोहम्मद मुश्ताक उर्फ चन्नी पुत्र निवासी गांव कोठे शेख मीरां साहिब, शुभम शर्मा निवासी कश्मीरी बस्ती ब्रिज नगर और विशाल कटारिया निवासी गांव गाजिया तहसील आरएस पुरा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में हेरोइन का कारोबार करने के बारे में हिरासत में लिए तीनों से पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें